Q 15. प्रकरण: निशांत सामाजिक रूप से संवेदनशील, समाजवादी विचार के बुद्धिजीवी एवं प्रोफेसर हैं। वे अपने लेखों, भाषणों और मीडिया के माध्यम से मजदूरों, अल्पसंख्यकों, दलितों, महिलाओं एवं जनजातियों के स्वर को मुखरित करते हैं। एक पार्टी भी उन्हें अपने थिंक टैंक में रखे हुए है। इसी क्रम में वे आह्वान करते हैं कि सम्म्राट जनों, प्रबुद्धों, राजनीतिज्ञों एवं अधिकारियों को अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में प्रवेश दिलाना चाहिए। प्रवेश के महीनों में अभिजात्य स्कूलों के मापदंडों पर बहस होती है और उसकी शिक्षा के हित में आलोचना भी होती है, जिसमें निशांत भी सम्मिलित रहते हैं; किन्तु पता चलता है कि वे स्वयं अपने बच्चे को एक अभिजात्य स्कूल में प्रवेश दिलाने हेतु प्रयासरत हैं। अतः उनके इस कृत्य की आलोचना होती है। कहा जाता है कि वे 'करते कुछ हैं और कहते कुछ हैं।' अतः प्रश्न है: (i) क्या निशांत को अपने बच्चे को सरकारी स्कूल में प्रवेश दिला देना चाहिए? (ii) क्या निशांत को बौद्धिक विमर्श त्याग देना चाहिए? (iii) क्या उन्हें अपने पार्टी के लोगों को अपने समर्थन में खड़ा करना चाहिए? (iv) या अपने बच्चे का प्रवेश अभिजात्य स्कूल में करा देना चाहिए? विवेचना कीजिए। (UPPSC 2018,12 Marks,200 Words)

Case: Nishant is a socially sensitive, socialist, intellectual, and professor. Through his articles, speeches, and media, he raises the voices of laborers, minorities, downtrodden, women, and tribals. A party keeps him in its think tank. In this sequence, once he calls the members of civil society, intellectuals, politicians, and officers to get their children admitted to government schools. During the admission season, elite schools are highly criticized for their criteria and impact on education, and Nishant also joins in these criticisms; meanwhile, it comes out that Nishant himself is trying to get his child admitted to an elite school. People condemn this attitude of Nishant and say that his 'actions and words are mismatched.' The question, therefore, is: (i) Should Nishant get his child admitted to a government school? (ii) Should Nishant leave his intellectual discourses? (iii) Should he call his party followers in his favor? (iv) Or should he try to get the admission of his child to the elite school? Discuss.